श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के स्वयंसेवियों ने शिविर के तीसरे दिन पांच टोलियों में विभाजित होकर पल्स पोलियो तथा स्वच्छता के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान मौजूद यूनिसेफ की नसीम जहां, नर्गिस बी ने पल्स पोलियो पर विस्तार से बताया। इसके अलावा ऑयोडीन नमक, विटामिन ए की जानकारी दी। इसके उपरांत गलियों में झाड़ू लगाकर सफाई के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर राजा सक्सेना, हनी सक्सेना, प्रखर अग्रवाल, शिवाक्षय मिश्रा, शाहनवाज, अंशुल शर्मा, अमन, शिवम, सरवेंद्र यादव, रजत गुप्ता आदि मौजूद रहे।