फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मी की बदसलूकी  पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता

Thu, 26 May 2016 12:15 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
भाकियू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर जताया आक्रोश
 दबतोरी चौकी के पुलिसकर्मियों द्वारा भाकियू के अध्यक्ष के साथ बदसलूकी को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में  लगातार दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन किया। वहीं राजस्व विभाग व बिजली कटौती को  लेकर भी किसानों में आक्रोश व्याप्त है।
बताते चलें कि दबतोरी  पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी ने अपने एक साथी के साथ  ग्राम गुरियारी के भाकियू अध्यक्ष राजपाल सिंह के साथ किसी मामले को लेकर  अभद्र व्यवहार किया था। आरोप है कि दोनों पुलिस वालों ने सभी पदाधिकारियों  को भी जमकर गालियां दीं। इसको लेकर भाकियू के कार्यकर्ता मंगलवार को तहसील  परिसर पहुंचे। धरना-प्रदर्शन किया। यहां बता दें कि इस सिपाही पर बार-बार  इस तरह के आरोप लगते रहे हैं। वहीं राजस्व विभाग के भ्रष्टाचार व बिजली  की आंख मिचौली को लेकर भी किसानों में रोष व्याप्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष  अशोक पाल सिंह ने कहा कि यदि आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं  की गई, तो आगामी 31 मई को महापंचायत होगी जिसमें प्रदेश के पदाधिकारी शिरकत  करेंगे। इस मौके पर राजवीर, रामबहादुर, देवराज, मुकेश सिंह, यादराम, काशीराम, शिवसिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें