फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घुमंतू लोगों को चिह्नित करेगी पुलिस, चलाएगी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदायूं। जिले में आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस घुमंतू लोगों को चिह्नित करेगी। उनके आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड का मिलान कराया जाएगा। अगर उनमें कोई संदिग्ध पाया गया तो जांच के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। जिले में जहां घुमंतू लोग आकर रुकते हैं, अक्सर वहां आपराधिक घटनाएं बढ़ जाती हैं। कई घटनाओं में घुमंतू लोगों के नाम सामने आए हैं। करीब दो साल पहले सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव कुलचौरा में ऐसी घटना हुई थी। घुमंतू लोग डंडे और लोहे की रॉड लेकर घरों में घुस गए थे। उन्होंने परिवार वालों के साथ मारपीट की थी और रुपये-जेवर लूट लिए थे।
इसी तरह कुछ घुमंतू लोग खेड़ा नवादा में बिसौली रोड किनारे आकर रहने लगे थे। इसके बाद क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ गईं थीं। जब पुलिस ने उनके तंबुओं पर छापा मारा था तो चोरी का सामान बरामद हुआ था और कई लोग पकड़े गए थे। ऐसी घटनाओं के दृष्टिगत एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने जिले में रह रहे सभी घुमंतू लोगों को चिह्नित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

-
घुमंतू लोगों ने उघैती क्षेत्र में की थी पशु तस्करी
करीब डेढ़ माह पहले उघैती थाना क्षेत्र में दो घुमंतू लोग पकड़े गए थे। वह थाना क्षेत्र में घुमंतू पशुओं को घेरकर एकत्र कर लेते थे और रात में तस्करों को बेच देते थे। उन्होंने 32 से ज्यादा पशुओं की तस्करी की थी। उनके पास से 23 पशु बरामद हुए थे।
विज्ञापन

-
जिले में झुग्गी झोंपड़ी डालकर रह रहे घुमंतू लोगों को चिह्नित किया जाएगा। वह कहां-कहां रह रहे हैं, पहले इसका पता लगाया जाएगा। फिर उनके आधार कार्ड और वोटर कार्ड से उनका मिलान कराया जाएगा। कोई संदिग्ध मिलता है तो जांच के बाद कार्रवाई होगी।
- आलोक प्रियदर्शी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें