फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आज दोपहर तक बंद रहेगा दातागंज तिराहा और भामाशाह चौक मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मंगलवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक दातागंज तिराहा और भामाशाह चौक मार्ग सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। इस दौरान यहां मानव शृंखला बनाई जाएगी और सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

यातायात पुलिस की ओर से किए गए रूट डायवर्जन के अनुसार बरेली, आवंला, चंदौसी की ओर से आने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसें बाइपास से होकर एआरटीओ चौराहा, बिल्सी मोड़, लालपुल तिराहा और महाराणा प्रताप चौक से होकर बस स्टैंड पर पहुंचेंगी। जबकि दातागंज, म्याऊ-अलापुर की ओर आने वाली सभी बसें मंडी पुलिस चौकी होते हुए भामाशाह चौक से स्टैंड पर पहुंचेंगीं और इसी रूट से रवाना होंगी।
इधर सहसवान, उझानी, बिल्सी, दातागंज और अलापुर आने-जाने वाले वाहन बाइपास से होकर नवादा चौराहा और दातागंज तिराहे से होकर आएंगे और जाएंगे। इस दौरान अलग-अलग जगह पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें