फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईवे पर टायर फटने से पुलिस का गाड़ी पलटी, एक सिपाही घायल

Mon, 18 Aug 2025 01:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बदायूं के बिनावर क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर विजय नगला गांव के पास पुलिस की गाड़ी का अगला टायर अचानक फट गया। इससे पुलिस वाहन नियंत्रण होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में एक सिपाही घायल हुआ है। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब सात बजे सूचना पर पुलिस टीम गाड़ी से मौके पर जा रही थी। गांव विजय नगला के पास गाड़ी का अगला टायर फट गया, जिससे गाड़ी पलटकर हाईवे से नीचे जा गिरी। आसपास काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और गाड़ी को सीधा करके उसमें सवार पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला। इसमें दरोगा दिनेश त्यागी, चालक सुरेंद्र शर्मा और सिपाही वीरेंद्र सिंह मौजूद थे। 

सिपाही वीरेंद्र को चोट आई है, जबकि दरोगा और चालक बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि गाड़ी किसी तरह पलट कर रुक गई और पानी के गड्ढे में जाने से बच गई। सूचना पर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को बरेली के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। घायल सिपाही की हालत ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें