चेन लूट कांड के आरोपी को रिमांड के बाद बरामद सोने की चेन के साथ आरोपी। स्रोत-पुलिस
बदायूं। सराफ मोहित कुमार गुप्ता की दुकान पर 28 नवंबर को ग्राहक बनकर आए एक चोर ने सोने की तीन चेनें देखीं। दुकानदार को बातों में उलझाकर वह तीनों चेनें लेकर भाग गया। आरोपी ने अधिवक्ताओं के माध्यम से कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया। उसकी निशानदेही पर तीनों चेनें पुलिस ने बरामद कर ली हैं।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला पक्का ताल विद्या कृष्णा नगर निवासी व्यापारी मोहित कुमार गुप्ता की मैसर्स जुगल किशोर पहलादी लाल के नाम से हलवाई चौक पर दुकान है। 28 नवंबर को पूर्वाह्न 11:30 बजे एक व्यक्ति उनकी दुकान पर सोने की चेन खरीदने आया था। देखने के बहाने से चोर तीन सोने की चेन चुराकर भाग निकला था।
पुलिस ने अज्ञात लुटेरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। उधर, आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने रिमांड पर लेकर आ आरोपी देवेंद्र के बताए स्थान उसकी सुसराल उझानी क्षेत्र के गांव भवानीपुर से तीनों सोने की चेनें बरामद कर लीं।