फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उपनिरीक्षक पुलिस भर्ती परीक्षा आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस में उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा जिले में शनिवार से शुरू होगी। परीक्षा 14 और 15 मार्च को दो-दो पालियों में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज की 50 बसें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन

प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा शाम 3:00 बजे से 5:00 बजे तक होगी। प्रत्येक पाली की परीक्षा अवधि 120 मिनट निर्धारित की गई है। प्रशासन के अनुसार, प्रत्येक पाली में 4320 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, जबकि दोनों दिन की चारों पालियों में कुल 17,280 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
जिले में परीक्षा के लिए 15 विद्यालयों और महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों समेत सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।
विज्ञापन



393 पुलिसकर्मी किए गए तैनात
बदायूं। 14 व 15 मार्च को आयोजित होने वाली उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा में सुरक्षा को लेकर एक अपर पुलिस अधीक्षक, सात सीओ, 11 थाना प्रभारी, आठ निरीक्षक, 71 उपनिरीक्षक, 69 हेड कांस्टेबल, 78 कांस्टेबल, 54 महिला कांस्टेबल, 54 एलआईयू कर्मी, पांच ट्रैफिक उपनिरीक्षक तथा 35 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा के दृष्टिगत केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में स्थित सभी दुकानें परीक्षा अवधि के दौरान बंद रहेंगी। इसके अलावा सर्विलांस और एसओजी टीम भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सक्रिय रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें