फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में चार घंटे गुजार गया वीरपाल यादव

Sat, 10 Jan 2015 12:21 AM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
मूसाझाग थाने में गैंगरेप कांड का फरार सिपाही वीरपाल शुक्रवार को बदायूं शहर में था। पुष्ट सूत्रों की मानें तो उझानी इलाके के एक सफेदपोश की गाड़ी से वह बदायूं शहर में आया। उसने वकील के जरिए स्पेशल जज (पाक्सो एक्ट) की कोर्ट में सरेंडर करने के लिए अर्जी दी। उसे उम्मीद थी कि कोर्ट उसकी सरेंडर एप्लीकेशन पर तत्काल संज्ञान लेकर उसे हाजिर होने का मौका दे देगा। बावजूद कोर्ट ने जब 12 तारीख दे दी तो वीरपाल दबाव में आ गया और करीब चार घंटे बाद वह उसी गाड़ी से लौट गया। चर्चा तो यहां तक है कि पुलिस के ही कुछ लोगों को इस कवायद की पूरी जानकारी थी पर किसी वजह से पुलिस उस पर हाथ नहीं डाल सकी। इस बीच वीरपाल के हिरासत में लिए गए संबंधियों को सिविल लाइंस थाने में रखा गया है। वीरपाल के संबंध में इन दोनों से वहीं पर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि वीरपाल बरेली मंडल में ही कहीं छिपा हुआ है। वीरपाल के परिवारवालों से बदायूं पुलिस वहां के सिविल लाइंस थाने में पूछताछ कर रही है। उसके परिचितों के करीब सत्तर से ज्यादा फोन सर्विलांस पर लगाकर टोह ली जा रही है। इनमें से कुछ नंबर अब बंद भी कर लिए गए हैं। ऐसे मामलों में टीम मौके पर जाकर तफ्तीश कर रही है। शुक्रवार को बरेली पुलिस के साथ बदायूं क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम के प्रभारी इंद्रेशपाल सिंह ने फरीदपुर और इससे सटे शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में मूवमेंट किया। टीम ने कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी पर वीरपाल नहीं मिल सका। शाम को टीम बदायूं वापस लौट गई।
वीरपाल की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ, क्राइम ब्रांच, स्वाट और पांच थानों के एसओ को लगाया गया है लेकिन वीरपाल लगातार पुलिस को चकमा दे रहा है। गुरुवार को स्वाट टीम ने शाहजहांपुर के निगोही थाना के गांव शहजादपुर गांव में दबिश देकर उसके साढू शीशपाल यादव और पत्नी सुषमा यादव को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन

वीरपाल के बदायूं आने की हमने भी चर्चा सुनी है। हमें इसकी पुष्ट जानकारी नहीं हो सकी। ऐसा होता तो उसका बचकर निकलना असंभव था। उसकी तलाश में टीमें लगी हैं। रिश्तेदारों से पूछताछ भी जारी है।
विज्ञापन

- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी बदायूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें