फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फर्जी लूट का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। थाना मुजरिया पुलिस ने फर्जी लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गायब की गई 1,15,520 रुपये की रकम भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदयेश कठेरिया ने बताया कि बीती 10 मार्च को रिकवरी एजेंट अभिनय मिश्रा पुत्र मुरलीधर निवासी ग्राम दहलिया थाना परौर, जिला शाहजहांपुर ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि माइक्रो फाइनेंस कंपनी से वसूले गए 1,40,640 रुपये ग्राम कोल्हाई और सराय मंशुख के रास्ते में अज्ञात लोगों ने लूट लिए हैं। इस मामले में थाना मुजरिया में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पूछताछ में सामने आया कि माइक्रो फाइनेंस कंपनी “शिखर अर्बन एंड रूरल एंटरप्राइजेज प्रा. लि.” की सहसवान शाखा के प्रबंधक विपिन पुत्र भगवानदास निवासी नवादा श्यामपुर थाना जहांनाबाद, जिला पीलीभीत और रिकवरी एजेंट अभिनय मिश्रा ने आपसी मिलीभगत से रकम हड़पने के उद्देश्य से फर्जी लूट की योजना बनाई थी। दोनों ने 1,15,520 रुपये नकद गमछे में बांधकर घटनास्थल के पास झाड़ियों में छिपा दिए थे। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर उक्त रकम बरामद कर ली।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए न्यायालय में पेश किया। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी मुजरिया निरीक्षक विदेश कुमार शर्मा तथा सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह अपनी-अपनी टीम के साथ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें