फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: किसान की आत्महत्या की जिम्मेदार पिता-भाई को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। किसान की आत्महत्या के जिम्मेदार उनके पिता व भाई को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने किसान की पत्नी की तहरीर पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस एक आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाहर खां सराय निवासी अशोक कुमार साहू ने 14 जुलाई को फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। उनकी पत्नी चंद्रा देवी ने ससुर समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके पति का पैतृक घर सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के गांव कुरऊ में है। जहां उनके ससुर नत्थू लाल, देवर मनोज व देवरानी डोली रहती है। पति की जमीन व मकान का बंटवारा नहीं हुआ है। साल 2022 में ससुर ने पैतृक जमीन पर केसीसी ऋण निकालकर मनोज को दे दिया था। ऋण जमा नहीं करने पर ससुर जमीन बेचने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन उनके पति ने दो लाख रुपये ससुर नत्थू लाल, मनोज व डोली को देकर ऋण जमा करने के लिए दिए थे। इसके बावजूद तीनों आरोपियों ने ऋण जमा नहीं किया। सात जुलाई को वह पति के साथ गांव कुरऊ पहुंची। जहां उन्होंने अपने दो लाख रुपये व जमीन बंटवारे की मांग रखी। इससे बौखलाकर तीनों लोगों ने उनके पति के साथ मारपीट की गई। शेखपुर चौकी पुलिस से झूठी शिकायत की गई। पुलिस चौकी मेें तीन आरोपियों ने 20 हजार रुपये लेकर फैसला किया। इससे उनके पति आहत हो गए। आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर उनके पति ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। जिसमें अपनी मौत का जिम्मेदार परिवार के ही तीनों लोगों को बताया था। पुलिस ने मृतक के पिता, बड़े भाई व बहू के खिलाफ आत्महत्या उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। सदर कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी नत्थू लाल व उसके बेटे मनोज को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें