उझानी। कछला स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में महिला से 30 हजार रुपये की ठगी के मामले में सोमवार को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। फुटेज में दो संदिग्ध युवकों के चेहरे भी नजर आए हैं।
कछला के बार्ड नंबर- सात निवासी गुड्डो देवी पत्नी ध्रुव सिंह दो दिन पहले प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक गई थीं। बैंक में मिले दो युवकों से उन्होंने बाउचर भी भरवाया था। दोनों अज्ञात युवक रूमाल में बंधे कागज के टुकड़े देकर 30 हजार रुपये ठग ले गए थे। महिला की शिकायत के बाद सोमवार को प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह बैंक पहुंचे। उन्होंने मैंनेजर राजेंद्र प्रसाद मीणा से घटनाक्रम के बारे में जानकारी की। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक नजर आए। महिला ने उन्हें पहचान लिया। गुड्डो फुटेज के आधार पर पुलिस ने गिरफ्ताारी के लिए तहकीकात शुरू कर दी है। संवाद