फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भटके मासूम को पुलिस ने परिजनों से मिलाया, परिवार में खुशी

Fri, 27 Mar 2026 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
भटके हुए मासूम को उसकी मां को सौंपती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। मोहल्ला संख्या आठ में कुछ दिन पहले तीन वर्षीय आतिफ पुत्र निजामुद्दीन अपनी मां नूरजहां के साथ ननिहाल आया था। बृहस्पतिवार सुबह खेलते-खेलते वह घर से निकलकर बाजार पहुंच गया और रास्ता भटक गया। काफी देर तक रोते बच्चे को स्थानीय लोगों ने देखा और उससे परिजनों के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ भी स्पष्ट नहीं बता सका। इसके बाद लोगों ने बच्चे को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चे की सूचना प्रसारित की, इसके बाद परिजनों को जानकारी मिली। सूचना मिलते ही परिजन कोतवाली पहुंचे और पहचान के बाद पुलिस ने बच्चे को उसकी मां नूरजहां को साैंप दिया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने इस दौरान उनके परिवार के लोगों को छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखने की हिदायत भी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें