फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती में धांधली के खिलाफ अर्द्धनग्न प्रदर्शन

Sat, 28 Mar 2015 08:32 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस आरक्षी भर्ती में धांधली के खिलाफ चल रहे धरने के छठे दिन आंदोलनकारी आवेदकों ने शनिवार को अर्द्धनग्न होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने ऐलान किया कि जब तक पूरे मामले की जांच होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारी सचिन शर्मा ने कहा कि जिन युवाओं के दम पर सपा की सरकार बनी अब वही सरकार युवा वर्ग का शोषण कर रही है। सुमित कुमार मिश्रा ने कहा कि भर्ती में धांधली कर युवाओं के साथ एक बड़ा धोखा किया गया है। आने वाले वक्त में इसका बदला वोट की ताकत से लिया जाएगा। गौरव कुमार शुक्ला ने कहा कि अब भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार प्रदेश में दोबारा नहीं बनेंगी। इनके अच्छे दिन लद चुके हैं। युवाओं में सरकार के प्रति जबरदस्त आक्रोश है। शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति होती है। जो सत्ता परिवर्तन करने में आग में घी का काम करेगी।
सभी आंदोलनकारियों ने अर्द्धनग्न होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना-प्रदर्शन में सचिन ठाकुर, विजय कुमार सिंह, महारतन सिंह, राजीव शाक्य, सुबोध मिश्रा, क्रांति यादव, अजय कुमार, प्रभात यादव, जयकांत शर्मा, पंकज, राजेश यादव, अमित तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें