निलंबित इंस्पेक्टर व दरोगा की विभागीय जांच शुरू
घटना वाले दिन ही निलंबित किए गए एसओ अजय कुमार व दरोगा धर्मेंद्र के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है। जांच अधिकारी सीओ सिटी ने दोनों को नोटिस जारी कर बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभागीय जांच में यदि दोषी मिलते हैं तो उनके खिलाफ आगे कड़ी कार्रवाई हो सकती है।
अलग-अलग जिलों में दबिश दे रहीं पुलिस टीमें
इस वारदात को लेकर आरोपी अजय के परिजनों व नजदीकी लोगों तक पहुंचने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें बरेली, शाहजहांपुर आदि जिलों के उन स्थानों पर दबिश दे रहीं हैं, जहां अजय के परिवार के लोगों व अन्य नजदीकियों के छिपे होने की आशंका है। हालांकि अब तक किसी अन्य आरोपी की गिरफ्तारी की अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
आरोपी के परिजनों का रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
पुलिस घटना के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के परिजनों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। मृतकों के परिजनों ने पुलिस को कुछ ऐसे साक्ष्य दिए, जिसमें आरोपी के परिवार के कुछ अन्य लोगों को भी संदिग्ध बताया गया है। इसी के बाद से पुलिस और प्रशासन अजय के परिवार के अन्य लोगोंऔर उसके नजदीकियों का भी रिकॉर्ड खंगालने में जुट गई है।
एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम ने एचपीसीएल प्लांट के कर्मचारियों के बयान दर्ज किए हैं। पूरे मामले की जांच चल रही है। जो भी दोषी हैं, केस में जल्द ही उनके भी नाम सामने आ जाएंगे।