फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: परिवहन विभाग में पुलिस की छापेमारी, कार में चल रहा था दलाली का धंधा, 14 दबोचे

Tue, 27 Sep 2022 03:48 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

छापेमारी के दौरान परिवहन विभाग कार्यालय के बाहर करीब 14 दलाल पकड़े गए और करीब पांच कार बरामद हुई हैं। ये सभी कार्यालय के बाहर कार में ही दलाली का धंधा चला रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मंगलवार दोपहर परिवहन विभाग के कार्यालय पर छापा मारा। कार्यालय के बाहर करीब 14 दलाल पकड़े गए और करीब पांच कार बरामद हुई। हैरानी की बात यह निकली कि परिवहन विभाग कार्यालय के बाहर कार में ही दलाली का धंधा चल रहा था। कार में लैपटॉप प्रिंटर आदि बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


इसके अलावा कार्यालय के बाहर दलाल अपनी दुकानें बंद करके भाग गए। सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने दुकानों में ताला डालकर उन्हें सील कराने को कहा है। इस छापामारी के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस राजेश कुमार और इस्पेक्टर कोतवाली हरपाल सिंह बालियान भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें