फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी कार्यालय के सामने धरने पर बैठी दुष्कर्म पीड़िता, पुलिस ने उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शाहजहांपुर के दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने वाली दुष्कर्म पीड़िता बुधवार सुबह एसएसपी दफ्तर के सामने धरने पर बैठ गई। पता लगते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। तुरंत महिला पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचीं और पीड़ित को जबरन उठा दिया। आरोप लगाती हुई पीड़ित घर लौट गई।
विज्ञापन

दातागंज निवासी युवती बुधवार सुबह एसएसपी दफ्तर पहुंची और कार्यालय के सामने ही धरने पर बैठ गई। उसने बताया कि कुछ दिन पहले शाहजहांपुर जिले में तैनात रहे दरोगा ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसने दरोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उसकी विवेचना महिला थाने में चल रही है, लेकिन महिला एसओ उसकी एक नहीं सुन रही हैं। वह न तो आरोपियों को गिरफ्तार कर रहीं हैं और न ही इस मामले में चार्जशीट लगा रही हैं। वह धरने पर कुछ ही देर बैठ पाई थी कि तभी पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी हो गई। कई महिला पुलिसकर्मी पहुंच गईं। उन्होंने युवती को जबरन कार्यालय के सामने से उठा दिया। फिर उसे ले जाकर नेकपुर रेलवे लाइन किनारे छोड़ दिया।
युवती ने बताया कि वह मंगलवार शाम भी दफ्तर आई थी, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई। समय ज्यादा हो गया था। अधिकारियों ने उसे घर छुड़वा दिया था। बुधवार सुबह जब पुलिस ने उसे धरने पर नहीं बैठने दिया तो उसने एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान से जाकर बात की।
विज्ञापन

बिना नेम प्लेट के पहुंची थीं पुलिस कर्मी
- दुष्कर्म पीड़ित का आरोप है कि जब वह धरने पर बैठी थी तभी महिला पुलिसकर्मी बिना नेमप्लेट लगाए उसे उठाने पहुंचीं थीं। उसने उठने से मना किया तो वह जबरन उठाकर नेकपुर रेलवे क्रासिंग की ओर ले गईं। उस समय कार्यालय के सामने कोई मीडियाकर्मी भी नहीं था। आरोप लगाया कि उसे जबरन उठाया गया।
युवती की रिपोर्ट पहले दर्ज हो चुकी है। इसकी विवेचना कराई जा रही है। इसमें दोष मिला तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। - प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें