फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती सिपाही की छुट्टी, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं/ उझानी। उझानी कोतवाली में दरोगा के बाद खुद को गोली मारने वाले सिपाही की अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज से भी छुट्टी हो गई है। इससे पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। सिपाही को जिला कारागार की क्वांरटीन बैरिक में रखा गया है। करीब पंद्रह दिन बाद उसे दूसरी बैरिक में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बीते चार सितंबर को उझानी कोतवाली में सिपाही ललित कुमार ने एसएसआई रामऔतार सिंह को गोली मार दी थी। बाद में खुद को भी गोली मारी थी। इससे पुलिस ने बताई थी कि सिपाही छुट्टी मांगने इंस्पेक्टर ओमकार सिंह के पास पहुंचा था। उसने छुट्टी के लिए एप्लीकेशन दी थी। उस समय इंस्पेक्टर के पास एसएसआई भी बैठे थे। उन्होंने छुट्टी की बात पर कोई टिप्पणी कर दी, जिससे सिपाही ने गुस्से में आकर कंधे से इंसास राइफल उतारकर गोली चला दी और बाद में खुद को भी गोली मार ली। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत बरेली भेज दिया गया था। 23 सितंबर को सिपाही की बरेली के मिशन हॉस्पिटल से छुट्टी हो गई। उसे दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसने अपनी तबीयत ज्यादा खराब बताई। इस पर सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। दूसरे दिन उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। अब उसकी अलीगढ़ से भी छुट्टी हो गई है। सिपाही को जेल भेज दिया गया है।
-बंदी ललित कुमार का अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। उसकी वहां से छुट्टी हो गई है। फिलहाल उसे क्वांरटीन बैरक में रखा गया है। यहां समय पूरा होने के बाद उसे दूसरी बैरिक में रखा जाएगा। अस्पताल से जो दवा मिली है, वह दवा लगातार दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य कुमार, जेलर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें