शहर के बाजार में चेकिंग करती पुलिस। स्रोत- पुलिस मीडिया सेल
बदायूं। दिल्ली में हुए आतंकी हमले के बाद पुलिस सतर्कता बरत रही है। इसी क्रम में पुलिस ने बुधवार को सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने शहरी क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, मुख्य बाजारों, सार्वजनिक परिवहन स्थलों, बस/ऑटो स्टैंड, धार्मिक स्थलों सहित भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त व गहन जांच की। अभियान के दौरान होटलों और गेस्ट हाउसों की आकस्मिक तलाशी ली गई तथा रजिस्टरों की जांच कर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई। साथ ही, प्रमुख प्रवेश और निकास मार्गों पर वाहनों की जांच की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई भी की गई।