फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गोपाल का शव नहीं मान रही पुलिस... कलावा, चाभी और कड़े से हुई थी पहचान

Sun, 15 Sep 2024 04:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। इंटर के छात्र गोपाल की हत्या का खुलासा करने में थाना पुलिस उलझ गई है। हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई, नामजद को गिरफ्तार भी कर लिया, लेकिन हत्या की वजह पुलिस उससे नहीं उगलवा पाई है।
विज्ञापन

अभी तक पुलिस बरामद शव को गोपाल नहीं मान रही। जबकि, छात्र के कपड़े, घर की चाबी, एक हाथ में बंधा कलावा व दूसरे हाथ में पहने कड़े ने साफ कर दिया है कि शव गोपाल का ही है। पुलिस नामजद से पूछताछ कर रही है। एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने भी थाने में पहुंचकर पूछताछ की। अब एसओजी व फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है। कादरचौक के गांव लभारी निवासी महावीर का 17 वर्षीय पुत्र गोपाल कक्षा 12वीं का छात्र था। वह कादरचौक के एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ाई करता था। आठ सितंबर की शाम छात्र घर से खाना खाकर निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। परिजनों ने थक हारकर नौ सितंबर को थाने में तहरीर दी। पुलिस और परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
शुक्रवार को सुबह कुछ लोगों ने गांव किनारे जंगल में कंकाल रूपी शव देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं शनिवार को जांच करने पहुंची फोरेंसिक टीम को कुछ ही दूरी पर गोपाल का दूसरा हाथ मिला जिसमें वह कड़ा पहने हुआ था। दोनों हाथ अलग-अलग मिलने से अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक को बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया होगा। आखिर इसके पीछे क्या राज है यह तो पुलिस के खुलासे के बाद ही सामने आ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें