फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सूर्यवंशी के गैंग की हिस्ट्री खंगाल रही पुलिस

Sun, 29 Sep 2024 02:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनसे ठगी करने वाले सचिन सूर्यवंशी के गैंग का पुलिस अब आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। मुकदमा दर्ज होने के बाद सभी आरोपी फरार होगए।
विज्ञापन

सचिन सूर्यवंशी के खिलाफ दो महिलाओं ने अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए हैं। एक महिला ने उस पर शादी के नाम पर झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें वह जेल गया। इसके बाद शुक्रवार को उसकी पत्नी पुलिस के पास पहुंची और बताया कि सचिन के गैंग में 11 लोग शामिल हैं। इसमें एक महिला भी है। इसके बाद पुलिस ने सचिन सूर्यवंशी के अलावा सुजीत कश्यप, जफर, अजीत पाल, दिलीप जोशी, कौशल गुप्ता, अदिति रस्तोगी, प्रतीक रस्तोगी, सुशांत सिंह, कमरुल व आयुष्मान वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस अब इन लोगों का आपराधिक इतिहास भी पता कर रही है। इसमें कौशल गुप्ता पूर्व में ठगी के मामले में जेल जा चुका है। मौजूदा समय में उस पर एक मुकदमा दर्ज है।
पुलिस महिला के बारे में पता लगा रही है। जिस महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है उसकी क्या भूमिका है। मुकदमा दर्ज करने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। इंस्पेक्टर कोतवाली राकेश कुमार ने बताया कि सचिन की पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए है। उनकी जांच की जा रही है। बता दें कि दो अन्य महिलाओं ने भी एसएसपी से शिकायत की थी। जिसकी सीओ सिटी द्वारा जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें