म्याऊं। ब्लाॅक क्षेत्र उसावां के गांव भसुंदरा में हैंडपंप रिबोर मामले की जांच को तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। आरोप है कि पहले जिसने फर्जीवाडा़ किया था। उसी सचिव को जांच सौंप दी गई थी। ग्रामीणों ने अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी। जिस पर बीडीओ ने जांच टीम गठित की है।
ब्लाॅक क्षेत्र के गांव भसुंदरा में पांच हैंडपंप रिबोर दिखाकर प्रधान व सचिव ने धनराशि का बंदर बांट कर लिया था, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने अधिकारियों से की। आरोप था कि बीडीओ मनीष कुमार वर्मा ने हैंडपंप रिबोर की जांच उसी सचिव को सौंप दी थी। ग्रामीणों को जानकारी होने पर उच्चधिकारियोंं से दोबारा जांच कराए जाने की मांग की। ऐसे में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बीडीओ मनीष कुमार वर्मा अब इस मामले में दोबारा से जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। जांच टीम में एडीओ आईएसबी नगेंद्र कुमार, एडीओ पंचायत भगवान किशोर, जेई एमआई वेदप्रकाश शामिल है। संवाद