फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अवैध तरीके से बालू ले जाते दो डंपर पुलिस ने पकड़े, सीज किए

विज्ञापन
विज्ञापन
कछला। उझानी कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर अवैध तरीके से बालू ले जाते समय दो डंपर पकड़े लिए। पुलिस ने इन्हें सीज कर दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे दो डंपर बालू लादकर नगरिया की ओर से आ रहे थे। उस दौरान कछला चौकी इंचार्ज हरवीर सिंह कछला पुल के नजदीक ही वाहन चेकिंग कर रहे थे। जैसे ही दोनों डंपर वहां पहुंचे कि उन्होंने दोनों को रुकवा लिया। दोनों डंपरों में बालू लदी हुई थी लेकिन किसी चालक के पास बालू ले जाने के कागजात नहीं थे। इससे चौकी इंचार्ज ने अवैध खनन मानते हुए दोनों डंपरों को सीज कर दिया।
विज्ञापन

यहां कछला पर रात के समय खूब अवैध खनन हो रहा है। तमाम ट्रैक्टर-ट्रॉली और बैलगाड़ी में बालू लादकर ले जाई जा रही है लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई बहुत कम हो पा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें