उसावां। थाना क्षेत्र के गांव मिलकिया में बुधवार रात भाजपा नेता जदुनाथ सिंह के मकान में आग लग गई । इससे 50 हजार से ज्यादा का सामान जलकर राख हो गया।
गांव मिलकिया निवासी जदुनाथ सिंह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हैं। बुधवार रात उनके घर में मोमबत्ती जल रही थी। परिवार वाले अपने काम में लगे थे। उसी दौरान अचानक उनके घर में आग लग गई। पैंट की जेब में रखे 10 हजार रुपये, दो कूलर, दो पंखे, गेहूं, सरसों, चारपाई, गद्दे, लिहाफ और पहनने के कपड़े भी जलकर राख हो गए। परिजन ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। हादसे में 50 हजार से ज्यादा का नुकसान हुआ है। संवाद