फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस ने कछुआ तस्कर को पकड़ा, दो भाग निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पुलिस ने गश्त के दौरान एक सूचना पर बाइक सवार कछुआ तस्कर को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने दो बड़े कछुए कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन

मूसाझाग थाना पुलिस शुक्रवार को गांव सराय पिपरिया क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी मुखबिर ने तीन बाइक सवारों को बोरी में कुछ संदिग्ध वस्तु लेजाने की सूचना दी। पुलिस ने कैल्यायी गांव के पास बाइक सवार तीन युवकों को जाते देखा तो उन्हें रुकने का इशारा किया। ऐसे में बाइक पर पीछे बैठे दो युवक कूदकर भाग गए। पुलिस ने बाइक चालक को पकड़ा ताे उसने अपना नाम सुमित बताया। बोला-वह मुरादाबाद के थाना कटघर अंतर्गत भोलानाथ गांव में रहता है और दो साथियों विनेश व काशी के साथ मिलकर कछुओं की तस्करी करता है।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवक के पास से बोरी में बड़े आकार के दो कछुए बरामद हुए। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें