फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट में पुलिस का छापा: नाबालिग छात्राओं संग पकड़े गए तीन युवक, कॉलेज के बहाने घर से निकली थीं लड़कियां

Tue, 11 Jul 2023 06:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

तीन नाबालिग छात्राएं शहर के अलग-अलग कॉलेज में पढ़ती हैं। मंगलवार को कॉलेज जाने के बहाने घर से निकली थीं, लेकिन युवकों के साथ रेस्टोरेंट में पहुंच गई। सूचना पर पुलिस ने रेस्टोरेंट में छापा मारकर उनको पकड़ लिया। 
 
विज्ञापन
इसी रेस्टोरेंट में मारा था छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सिविल लाइंस क्षेत्र के खेड़ा नवादा स्थित एक रेस्टोरेंट में मंगलवार सुबह तीन नाबालिग छात्राओं के साथ तीन युवक पकड़े गए। तीनों छात्राओं के पास स्कूल बैग थे। वह यूनिफॉर्म में ही रेस्टोरेंट पहुंचीं थीं। पुलिस ने परिवार वालों को बुलाकर छात्राओं को उनके हवाले कर दिया तो तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान रेस्टोरेंट संचालक पुलिस देखकर भाग गया।

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब आठ बजे रेस्टोरेंट पर छापा मारा। पुलिस को सूचना मिली थी कि खेड़ा नवादा इलाके के नजदीक रेस्टोरेंट में कई लड़के और लड़कियां हैं। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई पुलिस बल और महिला पुलिस कर्मियों को लेकर रेस्टोरेंट पहुंच गए। 


ये भी पढ़ें- देवर ने भाभी को बना लिया पत्नी: 19 साल जेल में रहा पति, घर लौटा तो न जोरू मिली न जमीन; भाई बना दुश्मन
विज्ञापन

 

युवकों के साथ बैठी थी छात्राएं 

पुलिस टीम को रेस्टोरेंट में तीन नाबालिग छात्राएं और तीन युवक बैठे मिले। बताया जा रहा है कि उनमें दो छात्राएं एक इंटर कॉलेज की तो एक छात्रा दूसरे महिला इंटर कॉलेज की थी। स्कूल यूनिफॉर्म में थीं, जबकि युवक यूनिफॉर्म में नहीं थे। पुलिस युवकों और छात्राओं लेकर सिविल लाइंस थाने आ गई।

विज्ञापन

पूछताछ कर तीनों छात्राओं के परिवार वालों को भी थाने बुला लिया गया। फिलहाल परिवार वालों का कहना है कि छात्राएं कुछ खाने-पीने रेस्टोरेंट गईं थीं। पुलिस ने छात्राओं को परिवार वालों के हवाले कर दिया। युवकों से पूछताछ की जा रही है।

इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई ने बताया कि एक सूचना पर रेस्टोरेंट में छापा मारा गया था। तीनों छात्राएं नाबालिग हैं। उनके परिवार वालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें