फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों पर पुलिस ने फटकारी लाठियां

Thu, 13 Aug 2015 08:19 PM IST
बिसौली (बदायूं)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

व्हॉट्सएप पर अश्लील फोटो डालने पर आक्रोशित भीड़ ने हाईवे जाम कर दिया। गुस्साए कांवड़ियों ने नगर का बाजार भी बंद करा दिया। जब प्रदर्शनकारियों ने थाने के गेट पर धरना देने की कोशिश तो पुलिस का धैर्य टूट गया। पुलिस और पीएसी ने लाठियां फटकारकर भीड़ को दूर तक खदेड़ दिया। बाद में पुलिस ने पकड़े आरोपी को जेल भेज दिया।
बताते चलें कि भोले नाम के व्हॉट्सएप ग्रुप पर एक युवक ने बुधवार की शाम एक अश्लील फोटो डाल दिया था। जो एक वर्ग की धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहा था। इस पर गुस्से में आए कांवड़ियों ने बुधवार की रात ही कोतवाली पहुंचकर हंगामा काटा था। पुलिस ने वक्त की नजाकत को पहचानते हुए आनन-फानन मे मुकदमा दर्ज कर आरोपी शहवाज खां निवासी मुहल्ला कटरा को हिरासत में ले लिया। रात में मामला रफा-दफा करा दिया।  
विज्ञापन

गुरुवार सुबह कुछ कांवड़िए एकत्र हुए। उन्होंने पहले तो बाजार बंद कराया। बाद में हाईवे पर पुलिस चौकी के सामने जाम लगा दिया। दस मिनट तक जाम लगा रहा। जाम की सूचना मिलते ही प्रभारी कोतवाल कश्मीर सिंह और पीएसी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने रात की कार्रवाई से सबको अवगत कराया, लेकिन जब भी वह नहीं हटे तो पुलिस और पीएसी ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। हाईवे से हटे कांवड़ियों ने फिर भी गली-गली में घूम-घूमकर बाजार बंद कराया। पूरे दिन बाजार में तनाव का माहौल रहा। अफवाह फैलाने वालों ने भी तनाव फैलाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस सतर्क रही। दोपहर बाद आरोपी शहवाज को जेल भेज दिया गया।
स्कूल प्रबंधकों ने बच्चों को भेजा घर
बिसौली। इधर हाईवे जाम था, उधर इस घटना से घबराए स्कूल प्रबंधकों ने बच्चों को सुरक्षित घर भेजना शुरू कर दिया। चूंकि हाईवे जाम था इसलिए स्कूल के रिक्शे गलियों में से होकर जा रहे थे। अभिभावकों को सूचना मिली तो वह भी अपने बच्चों को लेने स्कूल चल दिए। हर चेहरे पर अनजाना सा खौफ नजर आ रहा था।  
शाम तक चला आंख-मिचौली का खेल
बिसौली। देर शाम तक नगर का माहौल सामान्य नहीं हो सका। पुलिस और कांवड़ियों में आंख-मिचौली का खेल चलता रहा। कॉलोनियों में रहने वाले नगर के बारे में हालचाल लेते नजर आए। अफवाहों का बाजार भी गर्म रहा।
विज्ञापन

टीवी पत्रकार का कैमरा तोड़ा, दौड़ाया
बिसौली। आक्रोशित भीड़ ने एक टीवी पत्रकार का कैमरा तोड़ दिया। उसे काफी दूर तक दौड़ाया। वह जैसे-तैसे जान छुड़ाकर भागे। पुलिस ने भी टीवी पत्रकार को बचाने का प्रयास किया। पत्रकार ने तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें