फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस ने दो तस्कर पकड़े, पांच लाख कीमत की 1.10 किलोग्राम अफीम बरामद

Sat, 28 Feb 2026 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज पुलिस ने दो तस्करों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उनके पास से पांच लाख रुपये कीमत की 1.10 किलो ग्राम अफीम बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां उनको जेल भेजा गया।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि दातगांज पुलिस को सूचना मिली कि संस्कार स्कूल के पास कच्चे रोड पर दो लोग अफीम की खरीद-फरोख्त करने को किसी का इंतजार कर रहे हैं। उनके पास एक किलो से अधिक अफीम है। इस पर इंस्पेक्टर वेदपाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर देखा तो दो लोग खड़े दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे। घेराबंदी कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम पता दातागंज के रहने वाले प्रशांत गुप्ता व हर्षित गुप्ता बताया। उनके पास से अफीम बरामद की गई। रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें