फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस ने मुठभेड़ में गो तस्कर को किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल

Wed, 17 Sep 2025 07:20 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के सहसवान क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ के दौरान गो तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। एक सिपाही भी घायल हुआ है। गिरफ्तार आरोपी का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। 
विज्ञापन
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सहसवान में गो-तस्करों और पुलिस के बीच मंगलवार की रात करीब एक बजे मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में तस्कर व सिपाही गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी भागने में सफल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव आनंदीपुर के निकट तीन दिन पहले तस्करों ने गोवंश को काटकर उसका मांस ले गए और अवशेष कुएं में फेंक गए थे। इससे हिंदू संगठन के लोगों में रोष फैल गया था। पशु प्रेमी और बजरंग दल के लोगों ने मौके पर पहुंचकर गो तस्करों की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने अज्ञात गो तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

तस्कर के पैर में लगी गोली 
मंगलवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि गांव जुनैदपुर और खंदक के बीच तस्कर गोकशी करने की तैयारी में हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही तस्करों ने फायरिंग कर दी, जिसमें सिपाही नितिन बालियान घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक तस्कर के पैर में गोली लग गई। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। 
विज्ञापन


पकड़ा गया तस्कर बहारे आलम मोहल्ला कटरा सहसवान का है। उसका साथी का शमशीर उर्फ शमशेर शहबाजपुर थाना सहसवान भाग गया। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसके पास से एक तमंचा व गो तस्करी के उपकरण पुलिस ने बरामद किए हैं। 

विज्ञापन

दबिश देकर तीन अन्य तस्करों को किया गिरफ्तार
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से भागे मोहम्मद शमशेर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तस्करों को गोवंश उपलब्ध कराने वाले ओमेंद्र पुत्र पान सिंह निवासी गांव कैशो की मढै़य्या, मनोज पुत्र सोरन सिंह निवासी गांव फतनपुर टप्पा हवेली थाना सहसवान को बिसौली रोड पर गांव होतीपुर को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया।

बहारे आलम का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार तस्कर बहारे आलम के खिलाफ सहसवान थाने में पांच मुकदमा दर्ज हैं। उसके खिलाफ जानलेवा हमला, गैर इरादतन हत्या, गो तस्करी के मामले हैं। पुलिस उसको न्यायालय में पेश कर जेल भेजेगी।

एसपी देहात हृदेश कुमार कठेरिया ने बताया कि सहसवान क्षेत्र में गोकशी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। उसमें सिपाही और तस्कर गोली लगने से घायल हो गए हैं। तस्कर को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। इसके अलावा तीन अन्य को भी पकड़ा गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें