म्याऊं। हजरतपुर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को एक किलो 200 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है। शनिवार शाम को उपनिरीक्षक मुनेश कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान हजरतपुर रोड पर श्रीकृष्णा ईंट-भट्ठे के पास एक व्यक्ति हाथ में थैला लेकर खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह घबराने लगा और खेतों की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर मुड़ गया। संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुनीष पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी लालपुर, थाना कोतवाली, बदायूं बताया। तलाशी के दौरान उसके थैले से अफीम बरामद हुई।सीओ अशेष नाथ सिंह ने बताया कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। संवाद