फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सखानू बस स्टैंड पर अनियंत्रित कार खंती में पलटी, दो युवक घायल

Mon, 19 Oct 2026 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर। थाना अलापुर क्षेत्र के नगर पंचायत सखानू में एमएफ हाईवे स्थित मुख्य बस स्टैंड पर रविवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

बिल्सी क्षेत्र के गांव गौटिया निवासी राहुल और सुनील रविवार सुबह करीब सात बजे कार से अपने ननिहाल गांव हसनपुर हुर्रियाई आ रहे थे। सखानू बस स्टैंड के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार कार चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई। कार पहले ठेले से टकराई और फिर बिजली के खंभे से भिड़ते हुए खाई में पलट गई। इसके बाद कार पास में खड़े कल्टीवेटर में जा घुसी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंच गए। चालक कार से बाहर नहीं निकल पा रहा था। स्थानीय लोगों ने मदद करते हुए उसे बाहर निकाला। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

सीओ अशेषनाथ सिंह ने बताया घटना में घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। पुलिस दुर्घटना के पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें