फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क चौड़ीकरण में आड़े आ रहे पोल और ट्रांसफॉर्मर जल्द हटेंगे

विज्ञापन
उसावां से कटरा को जाने वाला रोड़। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। सड़क चौड़ीकरण और सुंदरीकरण के काम को गति देने के लिए बीच में आ रहीं बाधाओं को हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। उसावां से अकबरपुर होते हुए सथरा कटरा मार्ग के चौड़ीकरण में लंबे समय से बिजली के पोल और ट्रांसफॉर्मर बड़ी रुकावट बने हुए थे। अब इन अवरोधों को हटाने की दिशा में पहल शुरू हो गई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण की योजना तैयार की गई है। सड़क को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए इसे चौड़ा किया जाना प्रस्तावित है, लेकिन मार्ग के बीचोंबीच लगे करीब 50 से 60 बिजली पोल और कई ट्रांसफॉर्मर कार्य में अड़चन पैदा कर रहे हैं। इन बाधाओं के चलते निर्माण कार्य तेजी नहीं पकड़ पा रहा है।
स्थिति को देखते हुए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बिजली निगम से समन्वय स्थापित किया है। दोनों के बीच हुई वार्ता में यह सहमति बनी है कि सड़क किनारे से सभी पोल और ट्रांसफॉर्मर को शिफ्ट किया जाएगा, ताकि निर्माण कार्य बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ सके। अधिकारियों के अनुसार पोल और ट्रांसफॉर्मर हटाने व पुनर्स्थापित करने में 60 लाख रुपये से अधिक खर्च आने का अनुमान है।
विज्ञापन

इसके लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। इस मार्ग के चौड़ीकरण से उसावां, अकबरपुर और सथरा कटरा क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी मिलेगी। क्योंकि अभी यह सिंगल रोड है। ऐसे में यहां पर एक साथ दो वाहन नहीं निकल पाते हैं। इसकी वजह से वहां पर जाम लग जाता है।

सड़क पर जहां भी बिजली के पोल और ट्रांसफॉर्मर लगे हैं, उनको हटवाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही आगे काम शुरू कराया जाएगा। - नरेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी

उसावां से कटरा को जाने वाला रोड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें