विद्युत निगम की ओर से शहर के बिजली बॉक्स पर पन्नी लपेटकर रेडियम के खतरा के स्टीकर चिपकाए गए। स
बदायूं। सावन माह में कांवड़ यात्रा शुरू होने में कुछ ही दिन शेष हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने विद्युत निगम को कांवड़ मार्ग में आने वाले विद्युत खंभों को पन्नी से लपेटकर सुरक्षित करने के निर्देश दिए थे। अमर उजाला ने 13 जुलाई के अंक में ‘लटकते तार, जर्जर खंभे के बीच से गुजरेंगे लाखों के कांवड़िये’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर मार्ग की स्थिति उजागर की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए विद्युत निगम के अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है।
अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि कांवड़ मार्ग में पड़ने वाले लोहे के खंभों और शहर में खुले हुए बिजली के बॉक्स को बंद कराया जा रहा है। वाटरप्रूफ पन्नी लपेटकर इन्हें सुरक्षित किया जा रहा है। साथ ही खतरों के प्रति जागरूकता के लिए रेडियम के स्टीकर भी लगाए जा रहे हैं, ताकि रात में भी कांवड़ियों को खंभे और बॉक्स आसानी से दिखाई दें और वे सुरक्षित रहें।
उन्होंने कहा कि 20 जुलाई तक जिले में कांवड़ यात्रा मार्ग में आने वाले सभी खंभों, तारों और ट्रांसफॉर्मरों की टीम द्वारा अर्थिंग चेक कर उन्हें सुरक्षित करा दिया जाएगा। इसके बाद भी लगातार गश्त कर खंभों, तारों और ट्रांसफॉर्मरों की अर्थिंग की जांच की जाती रहेगी। विद्युत निगम के अधिकारियों ने अपील की है कि कांवड़ के दौरान कोई भी व्यक्ति खंभों से छेड़छाड़ न करे और बिजली के तारों से दूरी बनाकर चले।
विद्युत निगम की ओर से शहर के बिजली बॉक्स पर पन्नी लपेटकर रेडियम के खतरा के स्टीकर चिपकाए गए। स
विद्युत निगम की ओर से शहर के बिजली बॉक्स पर पन्नी लपेटकर रेडियम के खतरा के स्टीकर चिपकाए गए। स