फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर होगा कवि सम्मेलन और मुशायरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। स्वतंत्रता दिवस इस बार जिले में कई आयोजन होंगे। इसके सफल आयोजन के लिए सीडीओ केशव कुमार ने कलक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना होंगे।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि मलीन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शाम साढ़े पांच बजे नगर पालिका परिषद बदायूं में सांस्कृतिक कार्यक्रम, रात साढ़े आठ बजे पुलिस लाइन मैदान में आतिशबाजी और रात नौ बजे नगर पालिका परिषद बदायूं में कवि सम्मेलन व मुशायरा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को सुबह साढ़े छह बजे प्रभात फेरी व रूट मार्च साढ़े सात बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। इसके अलावा दौड़ प्रतियोगिता और सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण होगा। सुबह नौ बजे शहीद स्मारकों पर माल्यार्पण, 10 बजे गांधी जन्मशती अस्पताल में ध्वजारोहण किया जाएगा। कहा कि सुबह 11 बजे जिला महिला व पुरुष अस्पताल में मरीजों को और 11:30 बजे जिला जेल में बंदियों को फल वितरित किया जाएगा। दोपहर दो बजे राजकीय महाविद्यालय आवास विकास बदायूं में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होगा। मुख्य कार्यक्रम डायट परिसर स्थित ऑडिटोरियम में होगा। इसमें मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें