फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: समाधान दिवस में पीओ डूडा पर शराब पीकर पहुंचने का आरोप, डीएम ने तलब की जांच रिपोर्ट

Tue, 21 Feb 2023 11:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बिसौली तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे पीओ डूडा पर शराब पीकर आने का आरोप लगा तो प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आ गए। मामला डीएम तक पहुंचा तो उन्होंने सीडीओ को जांच सौंपते हुए पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
बिसौली तहसील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिसौली तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे पीओ डूडा पर शराब पीकर आने का आरोप लगा है। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आ गए। मामला डीएम तक पहुंचा तो उन्होंने सीडीओ को जांच सौंपते हुए पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन


शनिवार को महाशिवरात्रि पर्व के चलते अवकाश होने पर सोमवार को बिसौली तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में सुबह करीब 10 बजे पीओ डूडा पहुंच गए। वहां फरियादियों को सुनने लगे। इस दौरान किसी ने बताया कि पीओ डूडा शराब पीकर आए हैं। कुछ ही देर में मामला तूल पकड़ने लगा।

डीएम, एसएसपी के पहुंचते बैठक से निकल गए पीओ 

डीएम, एसएसपी के पहुंचते ही पीओ डूडा वहां से चल दिए। वह तहसील सभागार से बाहर निकले तो कुछ लोगों ने उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो में उनसे शराब पीकर आने को लेकर सवाल किया जा रहा था, लेकिन वह जवाब देने से बचते हुए अपनी गाड़ी की ओर चले गए।

इस मामले की शिकायत डीएम मनोज कुमार तक पहुंची तो उन्होंने सीडीओ केशव कुमार को प्रकरण की जांच सौंपी। डीएम ने तीन दिन के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी है। इस संबंध में पीओ डूडा से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम मनोज कुमार ने बताया कि पीओ डूडा की शिकायत मिलने पर सीडीओ को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें