फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पड़ी भारीः पंजाब नेशनल बैंक की कैश वैन सीज, निरस्त होगा सुरक्षा गार्ड का लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गुरुवार को लॉकडाउन में चेकिंग के दौरान जालंधरी सराय चौराहे पर पंजाब नेशनल बैंक की कैश वैन पकड़ी गई। उसमें सारा कैश असुरक्षित तरीके से ले जाया जा रहा था। उसका गार्ड आगे बैठा था। इस पर एसएसपी के आदेश पर कैश वैन को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर डीएम कुमार प्रशांत और एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी शहर में लॉकडाउन का जायजा ले रहे थे। तभी जालंधरी सराय चौराहे पर उन्हें पहुंचे कि उसी समय पंजाब नेशनल बैंक की कैश वैन जाती दिखी। अफसरों के चेक करने पर पता चला कि कैश वैन का सारी रकम असुरक्षित थी। यह कैश वैन पंजाब नेशनल बैंक की शाखा लावेला चौक सिविल लाइन से बैंकों को वितरण करने के लिए कैश ले जा रही थी। जब इसकी चेकिंग कराई गई तो कैश वैन में निर्धारित मानकों के अनुरूप गार्ड केबिन में पीछे कैश के साथ बैठा नहीं मिला। दो सुरक्षा गार्ड के स्थान पर एक ही सुरक्षा गार्ड मौजूद मिला। मौजूद सुरक्षा गार्ड श्यामा चरण की लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक लोड नहीं थी। वह खाली बंदूक लिए ड्राइवर के पास बैठा था, जबकि चालक नरेंद्र पाल पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम मोदी नगर थाना सिविल लाइन के पास ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी के कागजात नहीं थे। गाड़ी में लगे सीसीटीवी कैमरे की स्क्रीन खराब हो चुकी थी। एसएसपी ने इसे घोर लापरवाही मानते हुए धारा 207 एमवी एक्ट के तहत वैन को सीज करा दिया। इसके अलावा सुरक्षा गार्ड श्यामाचरण का लाइसेंस निलंबित करने को डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी। भविष्य में कैश वैन में पर्याप्त सुरक्षा गार्ड, सीसीटीवी, सायरन और अन्य मानकों की पूर्ति करने एवं इस संबंध में कैश वैन के चालक एवं शस्त्र लाइसेंस श्यामाचरण के विरुद्ध कार्यवाही हेतु रिपोर्ट अलग से प्रेषित की गई है। कैश वैन को सीज कर थाना कोतवाली में दाखिल करा दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि भविष्य में सभी थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को कैश वैनों के सुरक्षा संबंधी मानकों की चेकिंग करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें