पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय विज्ञान लगाई गई। स्रोत कॉलेज
बदायूं। जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व शिक्षण अधिगम सामग्री प्रदर्शनी का आयोजन पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को किया गया। सीनियर वर्ग में पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और जूनियर वर्ग में राजकीय हाई स्कूल खुनक प्रथम आए।
पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में लगी प्रदर्शनी का शुभारंभ डीआईओएस लालजी यादव ने किया। इसमें विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और तकनीकी नवाचार जैसे विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। इसका मूल्यांकन निर्णायक मंडल ने किया। निर्णायकों ने सभी प्रतिभागियों की रचनात्मकता और प्रस्तुति देखी और उनकी सराहना की। वहीं, सीनियर वर्ग में पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की टीम प्रथम स्थान प्राप्त किया। केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज द्वितीय और पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की टीम तृतीय स्थान पर भी रही। जूनियर वर्ग में राजकीय हाई स्कूल खुनक प्रथम, पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज द्वितीय और पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला समन्वयक अधिकारी चंद्रभान यादव, डायट प्रवक्ता अमित शर्मा, रजनी सिंह, सुधा सिंह आदि मौजूद रहे।