बदायूं। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती व राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिलेभर में कई आयोजन हुए। स्कूल, कॉलेजों में खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। साथ ही खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
एसके इंटर कॉलेज में दौड़ और लंबीकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें 100 मीटर में पुरुष वर्ग दौड़ में अखिलेश प्रथम, अरुण द्वितीय और अंकित तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर में हितेश प्रथम, राधेश्याम द्वितीय, अखिलेश यादव तृतीय रहे। 400 मीटर महिला वर्ग दौड़ में लक्ष्मी प्रथम, आकांक्षा द्वितीय, अनामिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में प्रथम अनामिका, द्वितीय अलीफा व तृतीय स्थान पर सलोनी रही।
श्री कृष्ण इंटर कॉलेज परिसर में सीनियर वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें येलो हाउस ने ब्लू हाउस व ग्रीनहाउस ने रेड हाउस को पराजित किया। फाइनल में ग्रीन हाउस एक अंक से विजयी रहा। विजेता टीम को प्रधानाचार्य डॉक्टर संदीप भारती ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर खेल प्रशिक्षक रमेश सिंह, विवेक जौहरी, कौशल सिंह, श्रीराम, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
मदर्स पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एडीजे शिवकुमारी ने किया। खो-खो प्रतियोगिता में टीम ए गरुण द्वार प्रथम और टीम बी वीरांगना द्वितीय स्थान पर रही। टग ऑफ वॉर में टैगोर टीम विजयी रही। प्रधानाचार्या शीबा खान ने खेल दिवस के बारे में बताया।
मदर एथीना स्कूल में हुए हॉकी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में सौर्या हाउस व बालिका वर्ग में विवेका हाउस विजेता रहे। निदेशिक चयनिका सारस्वत ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बैलेंसिंग द बॉल रेस व क्रोकोडाइल रेस में पाराशर सदन प्रथम व व्यास सदन द्वितीय स्थान रहा। वॉलीबाल में टीम अ ने टीम ब को हराया। इस मौके पर शिक्षक राजीव सिंह चौहान, प्रार्थना सोलंकी, कमल किशोर आदि मौजूद रहे। बिसौली के सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने बताया कि ध्यानचंद अब तक का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है। इस अवसर पर विप्लव भारती, प्रवीण मिश्रा, डॉ. प्रमोद शर्मा आदि मौजूद रहे।