फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: देश के लिए खेलने का सपना संजोए बैडमिंटन का अभ्यास कर रहे खिलाड़ी

Wed, 08 Apr 2026 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
रिंकी, - फोटो : 1
विज्ञापन
बदायूं। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालक-बालिकाएं बैडमिंटन खेल में निखरने के लिए अभ्यास कर रहीं हैं। सर्दी में कुछ खिलाड़ियों को अभ्यास करने में दिक्कत हुई थी। लेकिन, अब मौसम ठीक होने के बाद से सभी खिलाड़ी अभ्यास करने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

स्टेडियम में आधुनिक सुविधाओं से लैस वातानुकूलित बैडमिंटन कोर्ट तैयार किया जा रहा है, जो अपने अंतिम चरण में है। खिलाड़ियों को उम्मीद है कि अप्रैल के बाद वह इंडोर बैडमिंटन कोर्ट में अभ्यास करेंगे। इस समय बैडमिंटन में 30 बालक-बालिका खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। इसमें 19 बालक और 11 बालिका खिलाड़ी हैं।
उप जिला क्रीड़ाधिकारी व बैडमिंटन कोच नाजिया बेगम इन खिलाड़ियों को लगातार अभ्यास करवा रही हैं। खिलाड़ियों ने बताया कि वह अपने दिल में देश के प्रति लिए खेलने का सपना संजोए अभ्यास कर रहे हैं। कोच ने बताया कि दो साल पहले ही उनकी यहां पर पोस्टिंग हुई थी। उस समय खिलाड़ियों की संख्या कम थी। लेकिन वर्तमान में 30 खिलाड़ी पंजीकृत हैं। इसमें से कुछ खिलाड़ी राज्य स्तर और कुछ खिलाड़ी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं। बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण के चलते अभी खिलाड़ी आउटडोर में अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन



फोटो-1

बैडमिटंन का पिछले दो सालों से लगातार अभ्यास कर रही हूं, इंडोर कोर्ट में रेनोवेशन का काम चलने के कारण कभी- कभी बाहर ही अभ्यास कर रही हूं।
- रिंकी, खिलाड़ी

-
फोटो- 2

बैडमिंटन में लगातार अभ्यास करने से आत्मविश्वास बढ़ा है, इसी कारण लगातार अभ्यास कर रही हूं और अपनी गलतियों को कोच के निर्देश के अनुसार ठीक किया जा रहा है।
- जोया, खिलाड़ी

-
फोटो- 3

दो साल पहले कोच के आने के बाद हमारे खेल में बदलाव आया है, वह हमारी गलतियों पर निगाह रखते हुए उनके किस तरह से दूर किया जाएगा इस बारे में भी जानकारी देती हैं।
विज्ञापन

मनीष, खिलाड़ी

रिंकी,- फोटो : 1

रिंकी,- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें