फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्लास्टिक के उत्पाद हुए 30 प्रतिशत मंहगे, व्यापार भी प्रभावित

Tue, 24 Mar 2026 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। ईरान-अमेरिका-इस्राइल के युद्ध के चलते कंपनियों को कच्चा माल न मिल पाने की वजह से प्लास्टिक के उत्पादों पर 30 प्रतिशत तक दाम बढ़ गए हैं। दुकानदारों ने भी बढ़े हुए दामों के साथ अपने माल को बेचना शुरू कर दिया है। महंगाई के असर से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


कंपनियों की ओर से दाम बढ़ाने के बाद बाजारों में भी इनकी कीमत में इजाफा हो चुका है। प्लास्टिक पाइप, टैंक, सेनेट्री, पानी का पाइप सहित प्लास्टिक उत्पादों पर 30 प्रतिशत बढ़ चुके हैं। दुकानदारों के अनुसार आने वाले दिनों में कंपनियों की ओर इनमें और दाम बढ़ाया जाएगा। दुकानदारों ने बताया कि कंपनियों की ओर से व्हाट्सएप ग्रुप में रुपये बढ़ने का मैसेज डालेे जा रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कंपनियों को कच्चे माल की कमी होने के कारण आने वाले दिनों में 7 प्रतिशत दामों की वृद्धि हो जाएगी। इसके लिए कंपनियों की ओर से मैसेज भेज के अलर्ट कर दिया गया है। प्लास्टिक उत्पाद महंगे होने के कारण व्यापार में भी कमी आई है। सामान्य दिनों की तरह इस समय दुकानों पर दुकानदारी नहीं हो रही है।


दुकानदारों ने बताया कि अब लोकल कंपनियों का माल आना बंद हो गया है। उन्होंने बताया कि लोकल कंपनियों को माल न मिल पाने के कारण वह बंद हो चुकी हैं। अब बड़ी कंपनियों का ही माल आ रहा है। जिसके कारण उनकी ओर से प्रतिदिन दामों में बढ़ोतरी की जा रही है। दुकानों पर ग्राहक बढ़े हुए दाम सुनकर चौंक रहे हैं। जिसका असर व्यापार पर भी पड़ रहे है।
विज्ञापन


कंपनियों की ओर से पहले 30 प्रतिशत प्लास्टिक उत्पादों पर दाम बढ़ चुके हैं। अभी कंपनियों की ओर 7 प्रतिशत और बढ़ाए जाएंगे, यही हालात रहे तो आने वाले समय में बहुत दिक्कतें होगी। - प्रभु रस्तोगी, व्यापारी

कंपनियों की ओर रोज प्लास्टिक के उत्पादों पर दाम बढ़ाए जा रहे हैं। कंपनियों में सेनेट्री का उत्पादन भी बंद हो चुका है, जिसके कारण अभी स्टॉक का माल ही चल रहा है। - वैभव रस्तोगी, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें