फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पौधरोपण समिति के संस्थापक सम्मानित

विज्ञापन
वृक्षारोपण समिति के संस्थापक को सम्मानित करते आचार्य संजीव रूप। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। आर्य समाज गुधनी के संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय वेद प्रचारक आचार्य संजीव रूप ने अरिहन्त पौधरोपण समिति के संस्थापक प्रशांत जैन को पर्यावरण मित्र की उपाधि से सम्मानित किया। आचार्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में जो उनके साथ हैं वह भी किसी पर्यावरण मित्र से कम नहीं है। जीवन शब्द की उत्पत्ति जीव एवं वन से हुई है। जीव यथार्थ प्राणी एवं वन यथार्थ पेड़ पौधे हैं। हमें प्रकृति एवं जलवायु के संतुलन के लिए पौधरोपण करते रहना चाहिए। तभी आने वाली पीढि़यों को ग्लोबल वार्मिंग के खतरों से बचाया जा सकता है। इस मौके पर पीयूष वार्ष्णेय, अमनदीप उपाध्याय, भरत कोहली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें