फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पीतलनगरी डिपो ने शुरू की मैनपुरी को रोजवेज बस सेवा

Tue, 11 Jun 2024 03:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। अब क्षेत्र यात्रियों को मैनपुरी, कासगंज, बिसौली, चंदौसी, मुरादाबाद आने-जाने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के पीतल नगरी डिपो ने मुरादाबाद, चंदौसी वाया बिसौली, बिल्सी, कासगंज, एटा होते हुए मैनपुरी के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पीतल नगरी डिपो के एआरएम प्रेम सिंह ने बताया कि रोडवेज बस मुरादाबाद से रोजाना सुबह सवा सात बजे चलकर साढ़े आठ बजे चंदौसी, दस बजे बिल्सी पहुंचेगी। यहां सवारी लेते हुए से कासगंज के लिए रवाना होगी। जो साढ़े 11 बजे तक कासगंज पहुंचेगी। यहां से एटा के लिए रवाना होगी। जो करीब एक बजे एटा होते हुए दो बजे मैनपुरी पहुंचेगी। उसके बाद एक घंटा यहां ठहर कर वापस इसी रूट से बस वापस बिल्सी शाम को सात बजे आकर बिसौली, चंदौसी होते हुए रात को साढ़े नौ मुरादाबाद पहुंचेगी। एआरएम ने बताया कि बस का लोड फैक्टर सही रहा तो इस रूट पर जल्द और बसों को लगाया जाएगा। ताकि जनता को यातायात की बेहतर सेवा मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें