फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन लीकेज, घरों  में पहुंच रहा गंदा पानी

Sun, 29 Jan 2017 11:35 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
पाइप लाइन लीकेज, घरों  में पहुंच रहा गंदा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
महीनों से दिक्कत में मोहल्लेवासी, गिरने की स्थिति में विद्युत पोल
सड़क पर रहता है जलभराव, शिकायत के बाद भी नहीं सुधरी हालत
 शहर के मुख्य मार्ग स्थित मोहल्ला गढैया शहबाजपुर के बाशिंदों के घरों में  महीनों से गंदा पानी पहुंच रहा है। सड़क के किनारे पर पाइप लाइन लीकेज  होने से समस्या बनी है। इसके जद में आए विद्युत पोल भी निरंतर रिसाव से कमजोर होता जा रहा है, जो कभी भी  गिरकर हादसे का सबब बन सकता है। इतना ही नहीं गलियों में जलभराव की समस्या  से भी लोगों को मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

सुनील गुप्ता, ईशु रस्तोगी, अभिषेक  गुप्ता, राहुल साहू, राजकुमार, मुकेश झा, बृजेश श्रीवास्तव, विजय मिश्रा, नितिन वर्मा, मुनीष श्रीवास्तव, संजय शर्मा, दिनेश वर्मा, पोशाकी लाल,  छत्रपाल और वीरेंद्र मौर्य कहते हैं कि इस समस्या को लेकर कई बार लिखित व  मौखिक शिकायतें जिला प्रशासन स्तर तक कीं, लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया। बताया कि पाइप लाइन के पास गड्ढा बन गया है। जलभराव के दौरान नालियों का गंदा पानी भी इस गड्ढे में चला जाता है और साफ पानी के साथ मिलकर घरों तक पहुंचता है। कभी-कभी दुर्गंध भी आती है। उन्होंने इस समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें