विधवा मिथिलेश ने कहा कि वार्ड 16 की मेंबर मंजरी वैश्य से भी मामले की शिकायत की जा चुकी है, लेकिन उनकी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। कहा कि नींव के पास गड्ढा हो जाने की वजह से उनका मकान गिरने का खतरा बना हुआ है, इस डर से उनका परिवार रात को सो नहीं पा रहा है। साथ ही आस-पड़ोस के लोगों कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष नरेश गुप्ता के नेतृत्व में मोहल्लावासी शकुंतला देवी, गीता देवी, धनदेवी आदि ने प्रदर्शन किया। साथ ही कहा कि इससे मोहल्ले वासियों के लिए खतरा बना हुआ है।
जलकल विभाग के जेई अनूप मिश्रा ने बताया कि महिला के घर में पहले से कुआं था, जिसमें लीकेज होने पर पानी जाता रहा। इस वजह से वहां पर जमीन धंस गई। कहा कि गुरुवार को उन्हें शिकायतीपत्र मिल गया था। लेवर अन्य काम में लगे होने की वजह से शनिवार को काम शुरू करवा दिया जाएगा।
वाटर पाइपलाइन लीकेज होने से मकान धंसने की कोई भी शिकायत मुझे शुक्रवार देर शाम को मिली। कर्मचारियों को लगाकर सुबह ही पाइपलाइप की लीकेज सही कराया जाएगा। साथ ही गड्ढे का भराव करवा दिया जाएगा।
ललतेश सक्सेना, ईओ, नगर पालिका परिषद