फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कुल में उमड़ी जायरीन की भीड़

विज्ञापन
दरगाह पर गुलपोशी करते सपा प्रत्याशी आदित्य यादव व अन्य। संवाद
विज्ञापन
ककराला। शुजाअती मियां के 68वें उर्स में शुक्रवार को जायरीन की आमद का सिलसिला खूब तेज़ी से चलता रहा। अकीदतमंदों का हुजूम दरबार ए शुजाअत के कुल शरीफ़ में शिरकत कर मज़ार ए पाक पर चादरपोशी की और मन्नत व मुरादें मांगीं।
विज्ञापन

रूहानी महफिल का आगाज़ तिलावत ए इलाही से हुआ। इसमें हसीब रौनक सकलैनी व आमिल सकलैनी ने नात व मनकबत के शानदार कलाम पेश किए। प्रोग्राम की निज़ामत मुख़्तार तिलहरी सकलैनी ने की। मौलाना रिफाकत सकलैनी नईमी ने एक इस्लाही और रूहानी बयान पेश किया, जिसमें उन्होंने शुजाअत मियां की रूहानी जिंदगी पर रोशनी डाली।
कहा कि सिलसिले से वाबस्ता रहो, क्योंकि यही अल्लाह का कुर्ब हासिल करने का तरीका है। यही हमारे पीरो मुरशिद शाह मोहम्मद सकलैन मियां हुज़ूर की तलीमात है। आखिर में उम्मत को इत्तिहाद से रहने का पैगाम दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद कुल शरीफ की फातिहा का एहतिमाम किया गया। इसमें साहिबे सज्जादा खानकाह ए सकलैनिया शराफतिया हुज़ूर अल्हाज गाज़ी मियां सकलैनी उल कादरी ने फातिहा पढ़ी। अल्हाज मुंतखब मियां, सदिकैन मियां, हाफिज गुलाम गौस सकलैनी, हमजा सकलैनी, इंतखाब सकलैनी आदि मौजूद रहे। सपा के आदित्य यादव ने दरगाह शरीफ़ पर हाज़िरी दी। साहिबे सज्जादा हज़रत गाज़ी मियां हुजूर से आशीर्वाद लिया।


देश विदेश के जायरीन हुए शामिल
देश-विदेश के ज़ायरीन ने उर्स में शिरकत की। दरगाह शरीफ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक- दुबई, साउथ अफ्रीका, हांगकांग, सऊदी अरब, अमरीका, कनाडा से ज़ायरीन आए। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, झारखंड, पंजाब, बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़ व उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों के लोग भी थे।

दरगाह पर गुलपोशी करते सपा प्रत्याशी आदित्य यादव व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें