फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी : 11 लाख रुपये खाते में आए, 22 लाख देने पड़ गए

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। जनसेवा केंद्र के संचालक रोहित गोयल ने करीब एक साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में पुलिस महानिदेशक और मुख्यमंत्री से शिकायत की है। इसमें कहा है कि 11 लाख रुपये के बदले उनसे 22 लाख वसूल लिए गए हैं।
विज्ञापन

बाजारकलां मोहल्ला निवासी रोहित का घंटाघर मार्केट में जनसेवा केंद्र है। आरोप है कि पिछले साल 23 जून को मानकपुर का एक व्यक्ति उनके पास आया। उसने 50 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन कराने के नाम पर हैदराबाद की एक कंपनी के खाते से 11 लाख रुपये रोहित के खाते में डलवा लिए। इसके बाद आरोपी पूरी रकम निकलवा कर ले गया।

बाद में हैदराबाद से कॉल आई। हैदराबाद की कंपनी वाले उससे रुपये मांग रहे हैं। रोहित के मुताबिक, कंपनी को रुपये लौटा दिए हैं। अब मानकपुर का युवक जो कैश लेकर गया था, वह उन्हें रुपये वापस नहीं दे रहा है। अगर जांच की जाए तो पूरा मामला खुल जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें