फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुअर के हमले में बच्ची घायल,  लोगों ने हाईवे जाम किया

Fri, 24 Feb 2017 11:57 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
सुअर के हमले में बच्ची घायल,  लोगों ने हाईवे जाम किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सीओ ने भीड़ को समझाकर खुलवाया जाम
शुक्रवार सुबह सुअर के हमले में घायल चार साल की बच्ची को लेकर बहादुरगंज मोहल्ले के लोगों का गुस्सा सड़क पर आ गया। भीड़ ने बाइपास पहुंचकर हाईवे पर जाम लगा दिया। साथ ही सुअर पालकों के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। जाम के दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पुलिस फोर्स भी मौके पहुंच गया। सीओ प्रमोद यादव ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत तो कर दिया लेकिन करीब एक घंटा तक लगे रहे जाम से लोग परेशान रहे।
बहादुरगंज मोहल्ला निवासी जाकिर की चार साल की बेटी अनमता पर सुबह घर के बाहर खेलते वक्त सुअर ने हमला कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने सुअर को खदेड़ दिया। घायल बच्ची को लेकर उसके घरवाले अस्पताल की ओर चले, उसी दौरान मोहल्ले के कई लोग आ धमके। उन्होंने इसके लिए सुअर पालकों को जिम्मेदार ठहराते हुए हंगामा कर दिया। गुस्साए लोग मानकपुर मोड़ के पास जाकर बाइपास पर बैठ गए। उन्होंने सड़क पर ही ईंट-पत्थर इकट्ठे कर लिए। वाहनों पर पथराव का प्रयास भी किया गया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए वाहनों को भी नहीं निकलने दिया। 
विज्ञापन

कोतवाल गोपीचंद्र यादव ने जाम खुलवाने की कोशिश की लेकिन नाकाम होते ही उन्होंने सीओ प्रमोद यादव को बुला लिया। सीओ ने प्रदर्शनकारियों से बात की। उन्होंने भीड़ से कहा भी कि वह पालिका प्रशासन से बात कर कार्रवाई कराएंगे। करीब एक घंटे के बाद प्रदर्शनकारियों में से ही मौजूद कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर जाम खुलवाने में भूमिका निभाई। जाम के वजह से वाहन सवार लोगों में खासकर महिलाओं और बच्चों को ज्यादा परेशानी हुई। जाम खुल जाने के बाद भी दोपहर बाद तक मानकपुर मोड़ के आसपास पुलिस का पहरा रहा।
विज्ञापन

--------
थमी रही पुलिस अफसरों की सांस

उझानी। सुअर के हमले में घायल बच्ची की वजह से माहौल कहीं ज्यादा खराब न हो जाए, इसलिए मौके पर पुलिस फोर्स डटा रहा। जाम के दौरान सीओ, कोतवाल पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से संपर्क साधे रहे। उन्हें फोन पर ही पल-पल के हालात से अवगत कराया जाता रहा। जाम खुलने के बाद अफसरों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें