फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पांच महीने पहले हुई थी शादी; चचेरा भाई घायल

Wed, 12 Nov 2025 04:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के कादरचौक क्षेत्र में बुधवार दोपहर हादसा हो गया। कादरचौक-गंजडुंडवारा मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौत हो गई। उसका चचेरा भाई घायल हो गया। 
विज्ञापन
अतुल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जिले के थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव तरसी निवासी अतुल (22) पुत्र राजेंद्र की बाइक को बुधवार दोपहर तीन बजे पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। बाइक पर बैठा उसका 13 वर्षीय चचेरा भाई पंकज पुत्र महेश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पातल में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।

विज्ञापन


हादसे की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। परिजनों ने बताया कि अतुल अपने चचेरे भाई पंकज के साथ अपने भाई की ससुराल में दावत खाने के लिए बाइक से जा रहे थे। उनके भाई की ससुराल उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में है। तीन बजे कादरचौक-गंजडुंडवारा रोड पर मुन्नालाल के क्रेशर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससेअतुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चचेरा भाई किशोर पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। एसओ विक्रम सिंह ने बताया कि हादसा करने वाले पिकअप व उसके चालक को मौके से पकड़ा गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पिता की हो चुकी है मौत
अतुल के पिता राजेंद्र की मौत हो चुकी है। अतुल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। एक भाई दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। वह गांव में रहकर खेती करके परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पांच महीने पहले हुई थी शादी
अतुल की शादी पांच महीने पहले उसहैत थाना क्षेत्र के गांव बिरिया डांडी से हुई थी। मौत की सूचना के बाद उसकी पत्नी बेसुध हो गई। वहीं ससुराल के लोग रोते-बिलखते हुए जिला मुख्यालय पहुंच गए। हादसे के समय बाइक सवार हेमलेट नहीं पहने थे। लोगों ने कहा कि हेलमेट होता तो शायद उसकी जान बच जाती। 

एक महीने पहले ही खरीदी थी बाइक
अतुल ने एक महीने पहले ही बाइक खरीदी थी। अभी उसपर नंबर प्लेट तक नहीं लगी है। इसी बाइक से हादसा हो गया और युवक की जान चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें