फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
उझानी में मृतका किताबश्री। फाइल फोटो
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। तेज रफ्तार पिकअप ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार महिला किताबश्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मासूम बेटे और देवर समेत तीन लोग घायल हो गए। किताबश्री नामकरण संस्कार में शामिल होकर लौट रही थीं।
विज्ञापन

हादसा बरेली-मथुरा हाईवे के बाइपास पर एक कोल्ड स्टोरेज के पास शनिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुआ। किताबश्री (35) अलापुर थाना क्षेत्र के गांव ईसापुर की रहने वाली थीं। उनके फुफेरे देवर मुजरिया के गांव रसूला निवासी संजीव के बेटे का एक दिन पहले नामकरण संस्कार था। उसमें शामिल होकर वह देवर स्वामी सेन (33) और एक साल के मासूम बेटे छोटू के साथ टेंपो से आंबेडकर चौराहे पर उतरीं।
इसके बाद ई-रिक्शा से वह कल्याण सिंह चौक की जा रही थीं। रास्ते में सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गया। किताबश्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बेटे छोटू, देवर स्वामी सेन और ई-रिक्शा चालक गांव संजरपुर निवासी सतीश (45) घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। किताबश्री की मौत के बाद रसूला से उनके रिश्तेदार भी आ गए। घायलों में स्वामी सेन और सतीश की हालत गंभीर है। दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग गया। पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है।

खेत पर था पति, सूचना मिलते ही दौड़ा
किताबश्री के पति नरेंद्र यादव को जब हादसे की खबर मिली, उस वक्त वह खेत पर थे, वहीं पोस्टमार्टम हाउस जाने के लिए दौड़ पड़े। हादसे घर में कोहराम मच गया। घायल स्वामी सेन ने बताया कि किताबश्री की सात संतानों में सबसे बड़ा बेटा सत्यभान 18 साल का है। हरिरभान, सत्यकेश, राजेश, सावित्री, गायत्री का भी मां की मौत के बाद से रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम छोटू को तो यह भी नहीं पता कि उसके सिर से मां का साया उठ चुका है।

उझानी में मृतका किताबश्री। फाइल फोटो

उझानी में मृतका किताबश्री। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें