कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव सिमरा में शुक्रवार रात छप्परदार घर में आग लग गई। इससे करीब डेढ़ लाख का सामान जलकर राख हो गया। दंपती झुलस गया।
ग्राम पंचायत लभारी के मझरा सिमरा निवासी धीर सिंह शुक्रवार रात अपने घर में सो रहे थे। मध्य रात्रि के समय अचानक घर में आग लग गई। जब तक परिवार वालों ने आग बुझााने का उपक्रम शुरू किया तब तक आग ने झोंपड़ी को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने जैसे-तैसे बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन वह घर का सामान नहीं बचा पाए।
पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई। आग से घर में रखे 70 हजार रुपये, जेवर, बर्तन, कपड़े समेत करीब डेढ़ लाख का सामान जलकर राख हो गया। इसकी सूचना पर पहुंचे लेखपाल रिजवान ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी है।