फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पीएफ तो कटता, लेकिन खाते में नहीं आता

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों के खाते से पीएफ कटता है, लेकिन खाते में नहीं पहुंचता, इसी तरह अन्य विभिन्न समस्याओं को लेकर परिषद में बैठक की गई। उन्होंने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बाद में एक ज्ञापन ईओ को सौंपा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मौखिक व लिखित रूप में विगत 14 मई को अवगत कराया था, लेकिन कर्मचारियों की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। सभी नियमित व संविदा सफाई कर्मचारियों को गर्म व ठंडी वर्दी वर्ष 2016 से आज तक उपलब्ध नहीं करायी गई है। संविदा सफाई कर्मचारियों की पीएफ की धनराशि वेतन से कटौती कर ली गई है, लेकिन पीएफ खाता अभी तक नहीं खुलवाया गया है। नियमित सफाई कर्मचारियों का एसीपी एरियर बन कर आ चुका है। नियमित सफाई कर्मचारियों का एनपीएस की कटौती वेतन से हर माह की जा रही है, लेकिन कर्मचारियों के खाते में माह सितंबर 2024 से अभी तक जमा नहीं किया गया है। इसे तुरंत जमा किया जाये। इसी तरह अन्य मांग की गईं। इस मौके पर प्रीतम बाबू, मदन बाबू, श्याम बाबू, अनमोल, गुरवचन, राजकुमार, ललतेश, ममता, सोमेंद्र, अनिल, वीरपाल, लक्ष्मण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें